Pimples Home Remedies: पिंपल्स चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ने का काम करते हैं फिर चाहे वो छोटे हों या बड़े और कई बार ये आसानी से जाते भी नहीं। अगर आप भी इस समस्या से दो-चार होती रहती हैं, तो इसके लिए आप हम कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने वाले हैं जिनसे आप आसानी से पिंपल्स की समस्या से छुटाकारा पा सकती हैं। जाने लें इनके बारे में...
1. भाप
- भाप पिंपल्स का एक बहुत बढ़िया इलाज है।
- चेहरे पर भाप लेने से रोम छिद्र खुल जाते हैं। चेहरे की गदंगी दूर हो जाती है।
- जब भी पिंपल्स की समस्या हो 4-5 दिनों तक दिन में दो बार चेहरे पर भाप लें।
- पिंपल्स खत्म हो जाएंगे और चेहरा ग्लो करने लगेगा।
2. लहसुन
- लहसुन में एंटीफंगल तत्व पाए जाते हैं इसलिए यह पिंपल्स को बहुत जल्दी दूर कर देता है।
- लहसुन की दो कलियां और एक लौंग पीस लें।
- इस पेस्ट को सिर्फ पिंपल्स पर लगाएं। कुछ देर लगा रहने दें फिर चेहरा धो लें।
- ऐसा करने से पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।
3. गुलाब जल एलोवेरा जेल और चंदन का पाउडर
- चंदन के पाउडर में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता।
- एलोवेरा जेल और चंदन पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाएं पेस्ट तैयार करें इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
4. टमाटर
- टमाटर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है इसलिए स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है।
- टमाटर को पीसकर उसका जूस बना लें। इसमें नींबू का रस, शहद मिलाएं और पेस्ट तैयार करें।
- चेहरे पर लगाएं सूखने पर चेहरा धो लें।
- दिन में कम से कम दो बार ऐसा करें। पिंपल्स पर असर दिखाई देने लगेगा।
5. बर्फ
- बर्फ के टुकड़ों को रुई में लपेट कर चेहरे पर हल्के से मसाज करें।
- तीन-चार दिन एक दिन में दो बार बर्फ से मसाज करने से पिंपल्स ठीक हो जाएंगे।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।