Tuesday, July 26, 2022

भारत को रजत पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर……

 


नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में नजर नहीं आएंगे। वो पूरी तरह से फिट नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने आराम की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में नीरज ने भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक दिलाया था। वह इसी टूर्नामेंट में चोटिल भी हो गए थे। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने इसकी जानकारी दी। राजीव मेहता ने बताया नीरज 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। उन्हें ग्रोइन इंजरी है।

नतीजतन, वह राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे। हाल ही में नीरज ने भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक दिलाया था। अंजू बॉबी जॉर्ज (2003) के बाद वह ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे एथलीट बने। हालांकि वह इसी टूर्नामेंट में चोटिल भी हो गए थे। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन फाइनल के दौरान नीरज चोपड़ा को चोट लगी थी। फाइनल में नीरज अपनी जांघ पर पट्टी लपेटते भी नजर आए थे।

Latest Post

Iron Deficiency: आंखों में दिख जाता है आयरन की कमी का ये संकेत, न करें नज़रअंदाज़ करने की ग़लती

Iron Deficiency आयरन हमारे शरीर का अहम हिस्सा है जो पूरी शरीर में रक्त के ज़रिए ऑक्सीजन पहुचाने का काम करता है। आयरन की कमी शरीर के कई कामों...

Popular Posts