Friday, July 22, 2022

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं ये जूस

एक शोध में खुलासा हुआ है कि टमाटर के जूस का सेवन करने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप में आराम मिलता है। यह शोध 500 लोगों पर किया गया था। इस शोध में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे।

Juice For Reducing High Cholesterol: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए हाई कोलेस्ट्रॉल को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। एक रिपोर्ट की मानें तो तकरीबन 10 लाख लोग बढ़ते कोलेस्ट्रोल और उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। इनमें बहुत से लोग कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप को सामान्य बीमारी समझते हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ह्रदय संबंधी बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए खानपान पर विशेष ध्यान दें। जानकारों की मानें तो खानपान में अनियमितता के चलते कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह में खाली पेट ये जूस पिएं। आइए जानते हैं-

टमाटर का जूस पिएं

एक शोध में खुलासा हुआ है कि टमाटर के जूस का सेवन करने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप में आराम मिलता है। यह शोध 500 लोगों पर किया गया था। इस शोध में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे। इस जूस को पीने से पुरुष और महिलाएं दोनों की सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ा। इस जूस के सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिली। साथ ही कार्डियोवैस्कुलर हृदयवाहिका रोग का खतरा भी कम हुआ। इसके लिए बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना टमाटर का जूस जरूर पिएं।

करेले के जूस का सेवन करें

करेला सेहत के लिए वरदान है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व विटामिन्स, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसके लिए रोजाना करेले के जूस का सेवन अवश्य करें।

अनार का जूस पिएं

कई शोधों के जरिए पता चला है कि अनार के जूस के सेवन से कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है। इसके सेवन से धमनियों में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। इससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही अनार के जूस के सेवन से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Latest Post

Iron Deficiency: आंखों में दिख जाता है आयरन की कमी का ये संकेत, न करें नज़रअंदाज़ करने की ग़लती

Iron Deficiency आयरन हमारे शरीर का अहम हिस्सा है जो पूरी शरीर में रक्त के ज़रिए ऑक्सीजन पहुचाने का काम करता है। आयरन की कमी शरीर के कई कामों...

Popular Posts